नगर निगम बोर्ड की कार्यकारणी के चुनाव सम्पन्न

News Hindi Samachar
नगर निगम बोर्ड की कार्यकारणी के चुनाव सम्पन्न

देहरादून:  नगर निगम बोर्ड बैठक हॉल में कार्यकारिणी हेतु चुनाव आज बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव कार्यकारिणी हेतु सम्मानित 6 पार्षदों को लॉटरी के माध्यम से कार्यकारिणी से अवकाश दिया गया वहीं दूसरी तरफ आपसी सामंजस्य बिठाकर नए 6 पार्षदों को नगर निगम की कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया।

इस दौरान नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे, नगर निगम के अधिकारी व सम्मानित पार्षद गण उपस्थित रहे। नगर निगम कार्यकारणी हेतू नवनियुक्त हुए पार्षदों में पार्षद अनीता गर्ग वार्ड संख्या 22, पार्षद सत्येंद्र नाथ वार्ड संख्या 11, पार्षद सुशीला रावत वार्ड संख्या 58, पार्षद रमेश काला वार्ड संख्या 38, पार्षद सचिन थापा वार्ड संख्या 96 व पार्षद मीना बिष्ट वार्ड संख्या 28 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुम्भ मेले के आयोजन के सम्बन्ध में मेलाधिकारी की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक

हरिद्वार। मेला अधिकारी श्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आज मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) में स्वयंसेवी संस्थाओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारम्भ में मेलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि कुम्भ मेले में देश-विदेश से भी लोग आते हैं। आप सुंदर, स्वच्छ व सुरक्षित […]
कुम्भ मेले के आयोजन के सम्बन्ध में मेलाधिकारी की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक

You May Like