एकता कपूर की नई फिल्म ‘वीवन’ का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही रहस्यमयी भूमिका

News Hindi Samachar

प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘वीवन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यमयी लोककथाओं पर आधारित है। निर्देशन की बागडोर संभाली है दीपक मिश्रा ने, जो इस पौराणिक थ्रिलर में दर्शकों को जंगल की रहस्यमयी ताकतों से रूबरू कराएंगे।

टीज़र में दिखा जंगल का खौफनाक मंजर

टीज़र की शुरुआत होती है एक महिला से जो लाल साड़ी पहनकर कार से उतरती है और घबराई हुई जंगल की ओर दौड़ती है। कांटे से घायल पैर, खून और भय के बावजूद वह रुकती नहीं। जंगल में एक दीया जलाने के बाद वह एक चेतावनी पढ़ती है — “सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है।” इसके बाद उसके चेहरे पर डर साफ नजर आता है, लेकिन वह मशाल लिए आगे बढ़ती है। अचानक जंगल जैसे जाग जाता है — और दिखती हैं दो चमकती लाल आंखें। महिला का चेहरा अब तक छिपा रहता है, लेकिन टीज़र में तमन्ना भाटिया का नाम प्रमुखता से सामने आता है।

एकता कपूर ने शेयर किया टीजर

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस टीज़र को साझा करते हुए लिखा, “‘वीवन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भारतीय पौराणिकता और रहस्यवाद को पर्दे पर जीवंत करता है। यह फिल्म इतिहास और लोककथाओं से निकली एक दमदार कहानी है।”

उन्होंने आगे लिखा कि तमन्ना भाटिया इस कहानी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी — एक ऐसी ताकत बनकर, जैसी भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी। इस फिल्म को अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा मिलकर निर्देशित करेंगे और यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां - रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिका निकेतन की बच्चियों अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला सशक्तिकरण का […]
महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां – रेखा आर्या

You May Like