आईएमए के बाहर फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार

News Hindi Samachar

देहरादून: मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने भारतीय सैन्य अकादमी में चल रही पासिंग आउट परेड के दौरान बैरिकेडिंग के आसपास मंडरा रहे एक फर्जी लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सम्पन्न हुई पासिंग आउट परेड की सुरक्षा के लिए मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा भारतीय सैन्य अकादमी की लंबे समय से कड़ी निगरानी बनाई जा रही थी। इसी दौरान आज पीओपी के दौरान तकरीबन साढ़े आठ बजे करीब एमआई कर्मियों द्वारा भारतीय सेना वर्दी पहने एक व्यक्ति अकादमी के आसपास घूमता दिखाई दिया जोकि अकादमी में प्रवेश की ताक में बैरिकेड को लांघने के प्रयास में था। पीओपी के लिहाज से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की आशंका के चलते एमआई द्वारा त्वरित रिस्पांस करते हुए इसकी जानकारी एसटीएफ से साझा करते हुए संयुक्त कार्रवाई में उस व्यक्ति को बैरीकेडिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उक्त व्यक्ति द्वारा पैरा रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट रैंक की सैन्य वर्दी पहनी हुई। टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से उसकी जानकारी पूछी तो उसने बताया कि उसका नाम सैन्य अधिकारी है और पीओपी देखने आया है। टीम द्वारा उससे दोबारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह 1/3 गोरखा रेजिमेंट,गढ़ी कैंट में सेवारत है। चूंकि 1/3 गोरखा रेजिमेंट वर्ष 2020 में गढ़ी कैंट से जा चुकी है तो एमआई को उस व्यक्ति पर शक हो गया। जिसके बाद एमआई ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम जयनाथ शर्मा पुत्र उदयराम शर्मा निवासी ग्राम अरभारवा,तहसील देवपुर,महराजगंज, उत्तरप्रदेश हाल निवासी- मिलान विहार, माजरा, देहरादून बताया। उसके बताये अनुसार वह पूर्व में 1/3 जीआर का भगोड़ा घोषित सिपाही है जो 2017 में गढ़ी कैंट से भाग गया था।

भगोड़ा सिपाही होने के बाद आईएमए में घुसने की मंशा के चलते एमआई व एसटीएफ टीम ने अभियुक्त के मिलान विहार घर की तलाशी ली तो टीम ने उसके घर से सर्विस कार्ड,आधार कार्ड,4 मोबाइल फोन,3 स्टाम्प,पैरा कॉम्बैट यूनिफार्म, नेपाल व अमेरिका की करेंसी समेत फर्जी एडमिट कार्ड,हवाई टिकट बरामद किए है। एमआई व एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के घर से बरामद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रथम दृष्टया उसके तार सेना में युवाओं को फर्जी रूप से भर्ती करवाने के नाम पर रुपये ठगने वाले गिरोह से होने का अंदेशा जताया है। टीम द्वारा उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त के अनुसार उसने अपने घर वालों व पड़ोसियों को आईएमए में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग करने की झूठी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने भगवान कांगुडा से सुख.समृद्धि की कामना की

नई टिहरी: मुख्यमंत्री ने थौलधार ब्लाक के ग्राम सभा इडियान में गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान कांगुडा नागराजा डोली यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागराजा मंदिर कांगुडा में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सीएम धामी और […]
सीएम धामी ने भगवान कांगुडा से सुख.समृद्धि की कामना की

You May Like