प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया संपन्न 

हरिद्वार। प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद भाई का बुधवार को हरिद्वार में खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व कला- संस्कृति क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

पौड़ी गढ़वाल की गगवाडस्यूँ घाटी में जन्में घनानंद उर्फ घन्ना भाई गढ़वाल के लोक संस्कृति व भाषा के ध्वज्वाहकों में से एक थे। सरकारी सेवा से वीआरएस लेने के बाद घन्ना भाई ने वर्ष 2012 में भाजपा के निशान के साथ पौड़ी विस् निर्वाचन क्षेत्र से राजनीति में जाने का असफल प्रयास भी किया था। किंतु इसके पश्चात घन्ना भाई ने राज्य सरकार की लोक संस्कृति परिषद में बतौर उपाध्यक्ष अपना योगदान भी दिया। आजीवन लोक कला , संस्कृति व भाषा के लिए समर्पित रहे घन्ना भाई के देहांत से गढ़वाल की लोक कला के क्षेत्र में एक शून्यता छा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूसीसी में किसी को भी नहीं मिलेगी थर्ड पार्टी सूचना

सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किए गए हैं सख्त प्रावधान देहरादून। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के तहत, सेवाओं के पंजीकरण के समय दी जाने वाली जानकारियों तक किसी भी तीसरे व्यक्ति की पहुंच नहीं हो पाएगी। यूसीसी की तहत होने वाले पंजीकरण की सिर्फ संख्या ही सार्वजनिक हो […]
यूसीसी में किसी को भी नहीं मिलेगी थर्ड पार्टी सूचना

You May Like