मांस की दुकान पर मछलियों को तिरंगे से ढका, मुकदमा दर्ज

News Hindi Samachar

हरिद्वार: रुड़की के मछली बाजार में राष्ट्रीय ध्वज से मछलियों को ढकने के मामले में पुलिस ने आरोपित मछली विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। तिरंगा सिर्फ घरों में नहीं लगा, बल्कि लोगों ने अपने वाहनों से लेकर विभिन्न स्थानों पर लगाए।

फिलहाल, तिरंगे के अपमान की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। यहां बाजार में एक मछली विक्रेता ने तिरंगे से मछलियों के बर्तन को ढक दिया। तस्वीरें वायरल हुईं और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश की जा रही है। मामले में सिविल लाइन कोतवाली के एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री की उनसे यह पहली मुलाकात थी। स्टालिन ने मुलाकात के बाद यहां संवादताताओं से कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और […]
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

You May Like