पाँच बच्चों को लगा करंट, हालत गंभीर

News Hindi Samachar

हल्द्वानी: गाई कार्यक्रम के दौरान घर में बड़ा हादसा हो गया। 5 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गये। बच्चों की उम्र 5 से 16 साल तक है। करंट से झुलसे बच्चों की हालत गंभीर बतायी गई है।

यह घटना वार्ड नंबर 6 में घटी। बताया जा रहा है कि घर में सगाई का कार्यक्रम था और इसके लिए छत पर टेंट लगाया गया था। टेंट की लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गई जिसकी चपेट में आकर 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। जिस घर में हादसा हुआ, वह महिला किराए पर रहती थी। आज उसकी बेटी की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान करंट लगने की घटना से हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी संग हुआ विवाद, पति ने खाया जहर, मौत

हरिद्वार: एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ हुए विवाद के कारण जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर […]
पत्नी संग हुआ विवाद, पति ने खाया जहर, मौत

You May Like