मालदेवता में पांच युवक टापू पर फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला

News Hindi Samachar
देहरादून: बारिश से मालदेवता क्षेत्र में देर रात्रि नदी के जलस्तर बढ़ने से टापू पर पांच युवक फंस गए। एसडीआरएफ टीम सभी युवकों को सुरक्षित वापस निकाल लिया है।   देर रात्रि सिटी कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ को केसरवाला, मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र में 05 युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंसने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम त्वरित कार्रवाई के लिए मोके पर पहुंची। घटनास्थल पर 05 युवक जो कि पिकनिक मनाने आये हुए थे, नदी के किनारे बैठे हुए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सब वही पर फंस गए, नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था।   एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा गया और लाइफ जैकेट को युवकों तक पहुंचाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद 05 युवकों को सकुशल किनारे निकाल लिया गया।   टापू पर फंसे युवकों का विवरण-   1. गौतम कुमार पुत्र रामकिशन (37 वर्ष ), निवासी ईश्वर विहार, रायपुर, देहरादून।   2. कोशिन्द्र पुत्र बलजीत सिंह, (23 वर्ष), हाल निवासी मंदाकिनी विहार, रायपुर।   3. प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल, (28 वर्ष), निकट रायपुर थाना काली मंदिर, देहरादून।   4. सोकिम कुमार पुत्र सोमपाल, (30 वर्ष)।   5. मनोज कुमार पुत्र सोमपाल, (23वर्ष)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बिग बैश लीग छोड़ सकती हैं स्मृति मंधाना

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना महिला बिग बैश लीग से अपना नाम वापस ले सकती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खुद को बेस्ट शेप में रखने के लिए और अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए वह यह फैसला ले सकती हैं। वनडे वर्ल्ड कप से […]
वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बिग बैश लीग छोड़ सकती हैं स्मृति मंधाना

You May Like