भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

News Hindi Samachar
हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस की ओर से निकाले जाने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे। कांग्रेस ने हरीश रावत ओर हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में यात्रा निकाली। रविवार 14 अगस्त को कांग्रेस द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव निसरपुर से धनपुरा तक निकाली गई जिसमें हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से विधायक अनुपमा रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे। इस यात्रा में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर तिरंगा हाथ में लेकर बाइक रैली निकाली। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा का जनसैलाब है, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा या किसी अन्य की बातों पर ध्यान ना दिया जाए क्योंकि आज हर एक के दिल में तिरंगा है जबकि भाजपा के दिल में तूरंगा। इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से विधायक रावत ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह एक ऐसी पार्टी से विधायक हैं जिसने न केवल देश को आजादी दिलाई बल्कि देश को एक करने का भी काम किया है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा नारा दिया गया कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगी और इसका दूसरा चरण 2 अक्टूबर पर, 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी देहरादून के बाद गैरसैंण में करेंगे ध्वजारोहण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी मुख्य कार्यक्रम देहरादून स्थित परेड मैदान में ध्वजारोहण के बाद गीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में झंडोतोलन करने जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के चाक चौंबद व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रातः […]
मुख्यमंत्री धामी देहरादून के बाद गैरसैंण में करेंगे ध्वजारोहण

You May Like