भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता एम शशिधर रेड्डी

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तेलंगाना कद्दावर नेता एम. शशिधर रेड्डी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सर्बानंद सोनोवाल, तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे ।

भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रेड्डी को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर उन्हें औपचारिक रुप से पार्टी में शामिल कराया। रेड्डी के पिता एम. चन्ना रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में रेड्डी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से प्रभावी रूप से मुकाबला करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी मामलों में पैसे का प्रभाव बढ़ रहा है।

रेड्डी ने कहा कि भाजपा की नीति और रीति तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। रेड्डी ने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड असीम मुनीर को सौंपी है सेना की कमान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान को नया आर्मी चीफ (सेना प्रमुख) मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर 29 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। मुनीर 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर पुलवामा के पास सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले का असल मास्टर मांइड है। […]
पाकिस्तान ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड असीम मुनीर को सौंपी है सेना की कमान

You May Like