पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं के लिए 1 फरवरी से खुलेगा एफआरआई

News Hindi Samachar

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र स्थल रहा है। यह संस्थान वानिकी शिक्षा एवं शोध का एक उत्कृष्ट केंद्र है। साथ ही यहां का मुख्यभवन एवं परिसर वर्षभर लाखों पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं को यहां भ्रमण करने के लिए आर्कषित करता है। राज्य एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार संस्थान को 01 फरवरी से पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 150 पर्यटक तथा 100 व्यक्ति प्रातःभ्रमण करने वालों को एफआरआई कैंपस में अनुमति दी जा रही है। भविष्य में स्थिति को देखते हुए संख्या बढ़ाई जा सकती है। पर्यटकों हेतु कैंपस प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक तथा प्रातःभ्रमण हेतु सुबह 6 से 8 बजे तक खुला रहेगा। केवल आनलाइन पंजीकृत पर्यटक एवं भ्रमणकर्ता ही कैंपस में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक एवं प्रातः भ्रमणकर्ता अपना पंजीकरण संस्थान की वेबसाइट र आनलाइन कर सकते हैं तथा प्रिंटआउट दिखाकर गेट पर पर्यटन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला सैनिक कल्याण परिषद की सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में बैठक

हरिद्वार। जिला सैनिक कल्याण परिषद की हरिद्वार की बैठक कलेेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हरिद्वार कमाण्डर ए0 के0 चौधरी ने पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर अनेक मुद्दे जिलाधिकारी के समक्ष रखे। बैठक में एक्स सर्विसमैन वेलफ़ेअर सोसायटी लालढांग की ओर से पूर्व सैनिकों के […]
जिला सैनिक कल्याण परिषद की सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में बैठक

You May Like