पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज सैफई में

News Hindi Samachar
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीयमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज (मंगलवार) अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में अपराह्न तीन बजे होगा। 82 वर्ष की आयु में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह ने आखिरी सांस ली थी। सपा नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी सपा नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। खड़गे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वह कांग्रेस के आधिकारिक नेता के रूप में शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सामान्य वातावरण से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सपा नेता का जाना एक बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूक्रेन नए एयर डिफेंस सिस्टम भेज रहा जर्मनी, लंबे समय से किया वादे को किया पूरा

बर्लिन: यूक्रेन पर रूस के ताजा मिसाइल से हमलों के बीच जर्मनी ने सोमवार को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने के वादे को पूरा करते हुए भेजने की बात कही है। जानकारी के अनुसार यह एयर डिफेंस सिस्टम पूरे शहर की रक्षा करने में सक्षम है। नवीनतम हमलों को घृणित […]
यूक्रेन नए एयर डिफेंस सिस्टम भेज रहा जर्मनी, लंबे समय से किया वादे को किया पूरा

You May Like