गंगोत्री धाम के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद

News Hindi Samachar
देहरादून: देवभूमि के धामों के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। मां गंगा के जयकारों के बीच मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हुई। अब श्रद्धालु मां के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया है कि भैया दूज पर पौराणिक परंपरानुसार शनिवार छह नवंबर को दोपहर 12:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बाबा शिव के धाम केदारनाथ के कपाट भी छह नवंबर को बंद होंगे। यही वजह है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के दर्शन किए और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर भैयादूज पर होंगे बंद

देहरादून: भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली को विधि-विधान से श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित किया गया। केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर बृहस्पतिवार प्रातः साढे़ आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ प्रस्थान करेगी। आज प्रातः […]
केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर भैयादूज पर होंगे बंद

You May Like