छापेमारी कर पकड़ी लाखों की खैर की लड़की,तस्कर फरार

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी को पकड़ा है। खैर की अवैध लकड़ी को वन तस्कर एक पिकअप से ले जा रहे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। वन विभाग की इस कार्रवाई के दौरान हालांकि वन तस्कर भागने में कामयाब रहे। पूरे मामले में वन विभाग की टीम ने वन तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पिकअप वाहन को सीज किया है।
रेंज के रेंजर हरीश चन्द्र पांडे ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से तस्करी की सूचना मिली. मुखबिर ने बताया कि टांडा रेंज के धीमरी के पास एक पिकअप में बेशकीमती अवैध खैर की लकड़ी को ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी.वहीं टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और चेक करने पर अवैध खैर की लकड़ी के 17 गिल्टे बरामद किये गये. जिनकी कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार वन तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, ने विश्व स्तर पर 8 वां स्थान हासिल किया

भुवनेश्वर। केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर को 28 अप्रैल 2022 को प्रकाशित प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2022 में ‘असमानताओं को कम करने’ के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में दुनिया के विश्वविद्यालयों में 8वां स्थान दिया गया है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अलावा, टाइम्स हायर एजुकेशन हर साल […]
केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, ने विश्व स्तर पर 8 वां स्थान हासिल किया

You May Like