भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति और नीयत साफ है : मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में यूकेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक मामले में जांच कर रही एसटीएफ और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार की नीति और नीयत साफ है। भ्रष्टाचार पर समझौता नहीं सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूके एसएसएसी) स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं उनके लिए समय-समय पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई जारी रहेगी। परेड मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झंडोतोलन के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस उपनिरीक्षक रेखा दानू, कृपाल सिंह एवं मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। टीम में अजय सिंह, उप निरीक्षक दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार, विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय खेल जगत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली: भारतीय खेल जगत ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, आजादी के 75 साल। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर […]
भारतीय खेल जगत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

You May Like