गोविंद बल्लभ पंत ने कुली बेगार प्रथा जमीदारी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईर: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत के 135वीं जयंती समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आजादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा के लिए जो कार्य किये, वे सभी कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का पहाड़ के प्रति विशेष लगाव था। जीवन में तमाम समस्याओं के बावजूद भी वे अपने कर्तव्य पथ से कभी पीछे नहीं हटे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के गृह मंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व उनके पास रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के ऐसे महान सपूत से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड युवा राज्य है। 2025 में हम उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती मनायेंगे। तब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में हो, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। हमें विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ने देश की आजादी के लिए पूरा जीवन खपाया। उन्होंने पहाड़ के विकास एवं संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभमि के साथ वीरभूमि भी है। पं.गोविंद बल्लभ पंत जैसे क्रांतिकारी इसी देवभूमि में पैदा हुए। इस अवसर पर विधायक खजान दास, मैती आन्दोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, दीप्ति रावत भारद्वाज, राकेश डोभाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार जहरीली शराब कांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हरिद्वार: हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के दो गांवों शिवगढ़ और फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से 7 लोगों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। मुख्यमंत्री स्तर पर इस दुखद घटना का संज्ञान लेने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने पथरी थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों […]
हरिद्वार जहरीली शराब कांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

You May Like