पौड़ी। जिले के कोट ब्लॉक के कठूड गांव में ग्राम प्रधान दीपक कुमार के घर के समीप ही बाड़े में बंधी बकरियों पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घात लगाया गुलदार बकरियों को निवाला बनाने की कोशिश में था। लेकिन प्रधान की मां पीताम्बरी देवी बीच में आ गई। इस बीच गुलदार ने महिला पर ही हमला कर दिया।
मां की चीख पुकार सुन छोटा बेटा अरविंद सिंह मौके पर पहुंचा। सामने गुलदार देखकर दंग रहा गया। गुलदार ने अरविंद पर भी हमला किया। इस बीच हो हल्ला सुनकर गुलदार वहां से भाग गया। लेकिन इस हमले में पीतांबरी देवी व बेटा अरविंद सिंह घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हमले से दोनों की जान बच गई। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी है। इस मौके पर पौड़ी रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा व गश्त की जा रही है।
सारमंग देहरादून मैराथन के फुल मैराथन विजेता जीतेंगे 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
Sat Jun 4 , 2022
देहरादून: सारमंग एडवेंचर टूर्स ने 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाले सारमंग देहरादून मैराथन में पूर्ण मैराथन विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। 2021 में सारमंग देहरादून मैराथन के पहले संस्करण को रद्द करने बाद, रेस डायरेक्टर अनिल मोहन और प्रमोटर सारमंग एडवेंचर टूर्स ने घोषणा की […]

You May Like
-
पत्नी ने पति को, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
News Hindi Samachar September 12, 2022
