गुलदार ने महिला को बनाया निवाला मौके पर हुई मौत

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड में कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पौड़ी में गुलदार ने ग्रामीण को किया घायल विकास खंड खिर्सू के बुआखाल- खिर्सू मोटर मार्ग पर गोडख्याखाल के समीप गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया है। विकास खंड खिर्सू के सिंगोरी गांव निवासी मंगल सिंह रोज की तरह सोमवार सुबह करीब दस बजे मवेशियों को चुगाने के लिए गोडख्याखाल गया जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने मंगल सिंह पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों की मदद से मंगल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया। वन दरोगा राकेश रावत ने घटना की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घायल को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी से की मुलाकात

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी से मंगलवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व […]
नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी से की मुलाकात

You May Like