मैक्सिको की जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत चार कैदियों की मौत,24 कैदी फरार

News Hindi Samachar
मैक्सिको सिटी:  मैक्सिको के जुआरेज शहर की एक जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में कुल 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 सुरक्षाकर्मी जबकि चार कैदी शामिल हैं। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, हमले के दौरान 24 कैदियों के जेल से फरार होने की भी सूचना है। इससे पहले अगस्त 2022 में इसी जेल में दंगा हुआ था, जिसमें 11 लोगों ने जान गंवाई थी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि हमला किसने किया। जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि हिरासत में लिए गए लोग कैदी हैं या हथियारबंद बहरहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया। इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई, जब जेल में बंद कैदियों के अपने परिवारों से मिलने का समय था। इसी दौरान सुबह लगभग सात बजे कुछ बंदूकधारी एक गाड़ी से जेल में घुस आए और सुरक्षा अधिकारियों को गोली मार दी। इस डर के माहौल में 24 कैदी जेल से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टोन क्रेशर के लाइसेंस के लिए एसपीसीबी की सहमति लेनी अनिवार्य: हाइकोर्ट

नैनीताल:उत्तराखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आर सी खुल्बे की खंडपीठ ने कोटद्वार में माइनिंग पॉलिसी के खिलाफ संचालित सिद्धबली स्टोन क्रेशर के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए जनहित याचिका निस्तारित कर दी। उच्च न्यायालय ने साथ ही व्यवस्था दी कि स्टोन क्रेशर के […]
स्टोन क्रेशर के लाइसेंस के लिए एसपीसीबी की सहमति लेनी अनिवार्य: हाइकोर्ट

You May Like