अगस्त में मिलेगा हल्द्वानी को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम

News Hindi Samachar

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

हल्द्वानी। अगले महीने हल्द्वानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मिलने जा रहा है। स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार में मानसखंड खेल परिसर में बन रहे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाई जा रही हैं और निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हॉकी स्टेडियम बन जाने के बाद क्षेत्रीय खिलाड़ी यहां नियमित रूप से अभ्यास और प्रशिक्षण ले सकेंगे। खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि बनाने की दिशा में यह स्टेडियम एक नया आयाम है।

उन्होंने कहा जिस तरह से प्रदेश के सभी शहरों और कस्बों में खेल सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही है, इससे निश्चित रूप से खेल जगत में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव

उत्तराखंड निवेश उत्सव में गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं, इस आयोजन के बाद उत्तराखंड में अब तक एक लाख करोड़ रुपए से […]
धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव

You May Like