स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुंबई

News Hindi Samachar

देहरादून: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को मुंबई पहुंच गए हैं। वे मुंबई में महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। मंत्री से आज मुंबई में सन्यास आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज से भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके उपरांत डॉ.रावत का अंधेरी ईस्ट स्थित वैलुएबल टेक्नो पार्क के कार्पोरेट हेड क्वार्टर का भ्रमण किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गुरुवार को डॉ.रावत मुम्बई स्थित जे.जे.गवर्नमेंट हॉस्पिटल का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मुंबई विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत होंगे। स्वास्थ्य मंत्री बांद्रा में एफडीए की बैठक भी लेंगे। साथ ही वह खाद्य संरक्षा और ड्रग्स नियंत्रण और फार्मा इंडस्ट्री को लेकर महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके अलावा डॉ. रावत औषधि विश्लेषणशाला की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने के.आर. नारायणन की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने के.आर. नारायणन के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने के.आर. नारायणन की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

You May Like