रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, यातायात ठप

News Hindi Samachar

भूस्खलन से सड़क पर 15 फीट ऊंचा मलबे का टीला बना

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाला रैंतोली-जवाड़ी बाईपास भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। जगतोली से करीब एक किलोमीटर आगे पहाड़ी से गिरे टनों मलबे और पेड़-पौधों ने सड़क को पूरी तरह ढक दिया, जिससे दोतरफा यातायात बंद कर दिया गया।

भूस्खलन इतना विशाल था कि सड़क पर 10 से 15 फीट ऊंचा मलबे का टीला बन गया और आशंका है कि करीब 25 से 30 मीटर सड़क को गंभीर क्षति पहुंची है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन चालकों ने दोनों ओर 40-50 मीटर पहले ही गाड़ियां रोक दीं, जिससे किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे के अनुसार, मलबा हटाने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि फिलहाल यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध है और बहाली कार्य तेज़ी से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी ने 184 बहुमंजिला फ्लैट्स का किया उद्घाटन

नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने 184 टाइप-7 फ्लैट्स सांसदों को मिलेंगे आधुनिक सुविधाओं के साथ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन किया। सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने […]
पीएम मोदी ने 184 बहुमंजिला फ्लैट्स का किया उद्घाटन

You May Like