राजधानी सहित कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, आज कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी

News Hindi Samachar

देहरादून: प्रदेश में अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बुधवार (आज) भारी बारिश की संभावना है। साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की संभावना है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश की संभावना है।

इस साल मानसून के केरल में जल्द दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। कुछ राज्यों में मानसून पहुंच भी गया, लेकिन बीच में मानसून के कमजोर पड़ने से अब मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ पदयात्रा अभियान आज से शुरू

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार से केंद्र सरकार के खिलाफ अपना नया अभियान शुरू करेंगे। सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ रावत 70 साल की आयु वाले लोगों के साथ जगह जगह पदयात्राएं करंगे। हालांकि कार्यक्रम पूरी तरह से सियासी है, लेकिन रावत ने इस गैरराजनीतिक अभियान […]
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ पदयात्रा अभियान आज से शुरू

You May Like