भारी बारिश का कहर, देहरादून में रेड अलर्ट जारी, सभी स्कूल आज बंद

News Hindi Samachar

देहरादून। मौसम विभाग और एनडीएमपी की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। देर रात सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी, जिसके चलते जिला प्रशासन ने एहतियातन रेड अलर्ट जारी किया है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दून जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि यह आदेश केवल छात्रों पर लागू होगा, जबकि शिक्षक और कर्मचारी पूर्ववत स्कूल पहुंचेंगे। साथ ही, जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

सीएम धामी ने केसरवाला और मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

पीड़ित परिवारों से भेंट कर दिलाया हर संभव मदद का भरोसा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के केसरवाला और मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद और राहत का आश्वासन दिया।   […]
सीएम धामी ने केसरवाला और मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

You May Like