तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से हुआ भारी नुकसान, कई जगहों पर हुआ भू-धंसाव

News Hindi Samachar
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर हुआ भू-धंसाव
 
नदी के तेज बहाव से पुल के पिलर की बुनियाद हो रही खोखली 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में इन दिनों माैसम खराब है। बीती रात तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर भू-धंसाव हुआ है। वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारघाटी व केदारनाथ से जोड़ने के लिए कुंड स्थित मंदाकिनी नदी पर बना लोहे के पुल पर खतरा मंडराने लगा है। पुल पर भी दरारें पड़ गई हैं। नदी के तेज बहाव से पुल के एक पिलर की बुनियाद तेजी से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बता दें कि तुंगनाथ घाटी के उसाड़ा गांव में मंदाकिनी आकाशकामिनी नदी उफान पर है। जिसके तेज बहाव से व्यापक भू-कटाव हुआ है। गांव में खेती से लेकर रास्तों और कुंड-गोपेश्वर हाइवे पर भी दरारें पड़ गई हैं। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बहाव तेज हो गया है। जिससे कई जगहों पर तेजी से भू-कटाव हो रहा है। नदी के तेज बहाव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड में बना लगभग 48 मीटर स्पान के लोहे का पुल भी खतरे की जद में आ गया है। पुल का एक पिलर नदी के बहाव से खोखला हो रहा है, जिससे बड़े खतरे की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन', प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन स्टारर स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल फिल्म चंदू चैंपियन अब सिनेमा के तीसरे पर्दे ओटीटी पर रिलीज हो गयी है. चंदू चैंपयिन बीती 14 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. चंदू चैंपियन को एक था टाइगर के डायरेक्टर कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. चंदू चैंपियन भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड […]
ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’, प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीम

You May Like