रेलवे ने फिर शुरू की ट्रेन में खाना परोसने की प्रक्रिया

News Hindi Samachar

लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के यात्रियों को अब भोजन पैक करने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि रेलवे ने पके हुए भोजन सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है जिन्हें कोविड महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

नयी दिल्ली। लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के यात्रियों को अब भोजन पैक करने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि रेलवे ने पके हुए भोजन सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है जिन्हें कोविड महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। यह कदम राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टरों द्वारा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए “विशेष” टैग को बंद करने और तत्काल प्रभाव से पूर्व-महामारी टिकट की कीमतों पर वापस जाने का निर्णय लेने के कुछ दिनों बाद आया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को लिखे पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ट्रेन सेवाओं के सामान्य होने और देश भर के रेस्तरां और भोजनालयों में कोविड प्रतिबंधों में ढील देने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि ट्रेनों में फिर से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि रेडी टू ईट मील की सेवा भी जारी रहेगी।

रेलवे ट्रेनों में पका हुआ खाना देना फिर से शुरू करेगा

रेलवे बोर्ड ने रेलगाड़ियों में यात्रियों को पका हुआ भोजन (कुक्ड फूड)परोसना फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया है। इस सेवा को कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से बंद कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक पत्र में भारतीय रेलवे खानपान एंड पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सेवा फिर से शुरू करने को कहा।

रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी किया गया बयान

रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा कि यात्रियों को ‘खाने के लिए तैयार’ (रेडी-टू-ईट) भोजन भी परोसा जाता रहेगा। पत्र में कहा गया है, “सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली, यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देशभर के भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों पर कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर, रेल मंत्रालय द्वारा रेलगाड़ियों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। खाने के लिए तैयार भोजन की सेवा भी जारी रहेगी।” इस महीने की शुरुआत में रेलवे ने महामारी के चलते बाधित सामान्य ट्रेन परिचालन को बहाल करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमएसपी भी एक बड़ा सवाल, अभी करेंगे बातचीत: राकेश टिकैत

पीएम मोदी ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला सुनाया था और देश से माफी मांगते हुए इन्हें निर्सत करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की। गाजीपुर बॉर्डर। प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानून को […]
एमएसपी भी एक बड़ा सवाल, अभी करेंगे बातचीत: राकेश टिकैत

You May Like