उत्तराखंड में आप की सरकार आई तो गरीब लोगों का भला होगाः केजरीवाल

News Hindi Samachar

राज्य में आप की सरकार बनी तो मुफ्त तीर्थयात्रा कराएंगे

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां यह ऐलान करने आया हूं कि यदि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो हम दिल्ली की तरह यहां भी तीर्थयात्रा योजना शुरू करेंगे। इसके तहत उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या की यात्रा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय के लोगों के लिए करतारपुर साहिब के दर्शन मुफ्त में कराए जाएंगे। हम लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी सुधारेंगे। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों से लेकर सभी सुविधाओं को मजबूत करेंगे। आप हमें एक मौका दीजिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप अजय कोठियाल को उत्तराखंड का सीएम बनाएं। उन्होंने केदारनाथ को फिर से विकसित किया था और अब हमें मिलकर उत्तराखंड का पुनर्विकास करना है।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2020 के चुनावों में मैंने दिल्ली में कहा था कि अगर मैंने काम नहीं किया होता तो मुझे वोट न दें। चुनाव से पहले यह कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। आज मैं आपसे हमें एक मौका देने के लिए कहता हूं, जिसके बाद आप अन्य पार्टियों को वोट देना बंद कर देंगे। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पूरा घोषणा पत्र जारी होगा। भाजपा और कांग्रेस ने पिछले 20 सालों में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है। दोनों पार्टियों के पास एक दूसरे का स्टिंग है। दोनों पार्टियां उत्तराखंड को लूटने में लगीं हैं। दोनों की नीयत नहीं है कि वह स्कूल और हॉस्पिटल बनाएंगे। आप की सरकार एक बार उत्तराखंड में आई तो सभी गरीब लोगों का भला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन में जुटें हैं वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी

देहरादून। कहते हैं जिसने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया वो निरन्तर उस लक्ष्य के लिए कार्य करता रहता हैं उसके लिए छुट्टी हो या रविवार वो अपना समय जनहित के कार्यों में लगाता रहता हैं। आज हम ऐसे शख्स की बात कर रहे हैं जो व्यवसाय से शिक्षक हैं […]
पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन में जुटें हैं वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी

You May Like