फ्रांस की लड़की का बिहार के लड़के पर आया दिल, बेगूसराय आकर लिये सात फेरे

News Hindi Samachar

दोनों एक दूसरे से काफी समय से संपर्क में थे। फिर लड़की ने बेगूसराय आकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के लिए दोनों को परिजनों की मंजूरी भी मिल गई थी।

बेगूसराय। प्यार को लेकर एक बात बार बात कही जाती है। प्यार की ना कोई सीमा होती है और प्यार का अपना ही कोई धर्म होता है। प्यार तो बस दो दिलों का मिलन है। ऐसा ही कुछ फ्रांस की राजधानी पेरिस की रहने वाली एक युवती के साथ हुआ। प्यार इतने परवान पर चढ़ा कि लड़की ने भारत आकर अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। दरअसल, लड़की का दिल बिहार के बेगूसराय के रहने वाले राकेश कुमार पर आ गया था। दोनों एक दूसरे से काफी समय से संपर्क में थे। फिर लड़की ने बेगूसराय आकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के लिए दोनों को परिजनों की मंजूरी भी मिल गई थी।

फ्रांस की मैरी को हुआ प्यार

बताया जा रहा है कि बेगूसराय के कटिया गांव का रहने वाला राकेश पहले गाइड का काम करता था। उसी दौरान फ्रांस की रहने वाली मैरी भारत दौरे पर आईं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 3 साल पहले राकेश मैरी के साथ फ्रांस चला गया था। जहां दोनों एक साथ काम करने लगे थे। जब दोनों के प्यार के बारे में जानकारी परिजनों को हुई तो फिर रजामंदी से शादी तय की गई।

मैरी को भारत है पसंद

मैरी को हमेशा भारतीय संस्कृति पसंद आती है। यही कारण रहा कि मैरी शान से आकर भारत में शादी करने का फैसला किया और वह भी हिंदू रीति रिवाज के साथ। जब दोनों की शादी हो रही थी तो इसे देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया था। दोनों की शादी 21 नवंबर को हुई। अब यह शादी पूरे चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 10 हजार रु से बढ़ाकर 14 हजार रु किया जायेगाः सीएम

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिक पंचायतीराज विभाग की राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में लोक योजना अभियान सबकी योजना सबका विकास के अन्तर्गत गढ़वाल मण्डल के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिक पंचायतीराज विभाग की एक दिवसीय राज्य […]
जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 10 हजार रु से बढ़ाकर 14 हजार रु किया जायेगाः सीएम

You May Like