सीएम स्पोट्र्स कॉलेज रायपुर के छात्रावास में रह रहे छात्रों से मिले

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में छात्रावासों में रह रहे छात्रों से मिले। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों की कैंटीन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर सभी बच्चे उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को अपनी पढ़ाई एवं खेलों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरे जज्बे के साथ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन बच्चों को स्कूल जाने के लिए नई स्कूल बस के लिए जल्द प्रपोजल बनाकर भेंजे। इस अवसर पर खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजितः महाराज

#उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी के लिए चलेगा प्रशिक्षण सत्र #माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू, कटरा के चार विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण देहरादून। चार धाम यात्रा और 15 चयनित ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर के पास रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन […]
रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजितः महाराज

You May Like