पूर्ववर्ती सरकार के पास नहीं था विकास का कोई एजेंडा: योगी

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के समय जो उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा था, वह प्रदेश अराजकता के चलते बिमारू राज्य में बदल गया। पिछली सरकारों में दंगा और माफियागिरी उत्तर प्रदेश पहचान बन गई थी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के गांव पुवांरका में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी हस्त कला, औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला ये जनपद सहारनपुर दशकों से मांग कर रहा था कि उनका अपना विश्वविद्यालय हो। पिछली सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। जहां जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद हावी होगा वहां विकास के लिए जगह नहीं होगी।

विकास की नई बुलंदियों को छू रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के समय जो उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा था, वह प्रदेश अराजकता के चलते बिमारू राज्य में बदल गया। पिछली सरकारों में दंगा और माफियागिरी उत्तर प्रदेश पहचान बन गई थी। उन्होंने कहा कि आज यह देश सुरक्षित हाथों में हैं और विकास की नई बुलंदियों को छूता नजर आ रहा है। कभी दिल्ली से सहारनपुर आने में दस घंटे लगते थे लेकिन अब ढाई घंटे में उस सफर को पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में पलायन, दंगे और अराजकता चरम पर थी जिससे प्रदेश की छवि खराब हो गई थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। प्रदेश पिछड़ते-पिछड़ते बीमारू राज्य के रूप में गिना जाने लगा था। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी को मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित करके बड़ी ही बेशर्मी के साथ प्रदेश के दंगाईयों के हौसलों को बढ़ावा देने का काम करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की। जिसमें अधीक्षण अभियंता को जल जीवन मिशन कार्यो की नियमित निगरानी करने और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जल […]
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की

You May Like