पीएम मोदी की विजय संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर ली बैठक

News Hindi Samachar

ऋषिकेश। आगामी 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में प्रस्तावित विजय संकल्प महारैली को सफल बनाने को लेकर आज बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें निर्णय लिया गया है कि देहरादून से 10,000 से अधिक कार्यकर्ता इस रैली में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा से रैली के संयोजक के रूप में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का आकर्षण भी है इसलिए देहरादून में प्रस्तावित विजय संकल्प महारैली में बड़ी संख्या में ऋषिकेश से लोग 4 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगे उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से ऋषिकेश विधानसभा में सरकार द्वारा अभूतपूर्व विकास के कार्य हुए हैंस जिस कारण कार्यकर्ताओं में भी पूरा जोश खरोश है।

श्री अग्रवाल ने कहा की इस रैली को लेकर विधिवत कार्य योजना बनाई गई है जिसमें ऋषिकेश मंडल, श्यामपुर मंडल एवं वीरभद्र मंडल से बसों में कार्यकर्ताओं को देहरादून कार्यक्रम स्थल तक ले जाने को लेकर सूची तैयार करना, प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ता रैली में पहुंचाना एवं पन्ना प्रमुख भी रैली में प्रमुखता से प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून में नवंबर माह में 18 आयु वर्ष के 21295 मतदाता निर्वाचक नामावली में जोड़े गए

देहरादून। जिला निर्वाचन कार्यालय में जनपद के गैर सरकारी संगठन शिक्षाविद एवं नागरिक समितियों के पदाधिकारियों के साथ स्वच्छ एवं नैतिक मतदान के संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. रावत की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के […]
दून में नवंबर माह में 18 आयु वर्ष के 21295 मतदाता निर्वाचक नामावली में जोड़े गए

You May Like