अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पर थोपी महंगी बिजली: श्रीकांत शर्मा

News Hindi Samachar

सपा अध्यक्षअपनी रैलियों में वादा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बृहस्पतिवार को सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपने कार्यकाल में प्रदेश पर महंगी बिजली थोपने का आरोप लगाया। शर्मा ने एक बयान में कहा कि सपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सस्ती बिजली देने की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में साल दर साल बिजली के दाम में 60.71फीसद की वृद्धि की थी।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने 5.14 रुपये से लेकर 11.09 रुपये प्रति यूनिट की दर से दीर्घकालिक समझौते किये और मंहगी बिजली थोपी जबकि भाजपा सरकार ने 2.98 रुपये से लेकर 4.19 रुपये की दर से अनुबंध किये और पिछले तीन साल से बिजली की दरें नहीं बढ़ाई। शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछली सरकार द्वारा किये गए महंगे बिजली सौदों को फिर से बातचीत कर सस्ता कराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भर्ती अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में सिर्फ चार जिलों को ही 24 घंटे बिजली मिलती थी यह उन 1.41 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है जो 2017 से पहले बिजली के लिए तरस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मथुरा पर भाजपा का दावा झूठा, केवल चुनाव में वोट बटोरना चाह रही है पार्टी: हिन्दू महासभा

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है,‘‘भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री, विधायक, संघ कार्यकर्ता, पदाधिकारी या स्वयंसेवक मथुरा में दिखाई दिया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा।’’ मथुरा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में छह दिसम्बर को […]
मथुरा पर भाजपा का दावा झूठा, केवल चुनाव में वोट बटोरना चाह रही है पार्टी: हिन्दू महासभा

You May Like