मध्यप्रदेश के गंजबासौदा में सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन पर लगा धर्मांतरण का आरोप,हिंदूवादी संगठन ने किया हंगामा

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल मैं हिंदू संगठन के लोगों ने स्कूल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगो ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया।

आपको बता दें कि पिछले दिनों सेंट जोसेफ स्कूल पर 8 बच्चों के धर्मांतरण का आरोप लगा था। जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से ज्ञापन दिए जा रहे थे। हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के स्थानीय चर्च, भारत माता कॉन्वेंट स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल में पुलिस तैनात कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए। मामले में एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि जो भी कार्रवाई होगी वह वैधानिक कार्यवाही की जाएगी फिलहाल मामला जांच में ले लिया है।

दरअसल बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मिशनरी स्कूल मे बच्चों के धर्मांतरण कराने की खबर वायरल हो रही है। गंजबासौदा मैं स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का नाम सोशल मीडिया पर धर्मांतरण को लेकर चर्चाओं में था।सोशल मीडिया पर एक फोटो भी पोस्ट की गई थी जिसमें बच्चों के ऊपर जल छिड़क कर उन्हें ईसाई बनाकर उनका धर्मांतरण करने की बात कही जा रही थी। घटना के बाद गंजबासौदा के अन्य मिशनरी स्कूल एवं चर्च पर सुरक्षा प्रबंध किए गए। घटना के बाद स्कूल प्रबंधक ने पुलिस एवं प्रशासन पर आरोप लगाया है कि स्कूल के घेराव की पूर्व सूचना के बाद भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा हेतु उचित प्रबंध नहीं किया गया ।

वहीं जिस समय पथराव किया जा रहा था उस समय सेंट जोसेफ स्कूल के अंदर 12वीं क्लास के बच्चों के एग्जाम चल रहे थे, करीब 14 बच्चे जो एग्जाम दे रहे थे वह स्कूल के अंदर ही थे, तोड़फोड़ के समय बच्चे डर गए साथ ही स्कूल का स्टॉफ स्कूल में भी मौजूद था। प्रशासन की जानकारी के बाद भी एवं पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की तोड़फोड़ कहीं ना कहीं पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है।

इस घटना के बाद गंजबासौदा के अन्य मिशनरी स्कूल एवं चर्च पर सुरक्षा प्रबंध किए गए। घटना के बाद स्कूल प्रबंधक ने पुलिस एवं प्रशासन पर आरोप लगाया है कि स्कूल के घेराव की पूर्व सूचना के बाद भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा हेतु उचित प्रबंध नहीं किया गया। प्रशासन की जानकारी के बाद भी एवं पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की तोड़फोड़ कहीं ना कहीं पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। बजरंग दल ने भी धर्मांतरण के मामले में जांच की मांग करते हुए धर्मांतरण करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की साथ ही सेंट जोसेफ स्कूल की जमीन के बारे में भी सवाल उठाए हैं। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर गोलमोल जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब नेक नियत से काम होता है, तो आपदाएं भी अवरोध नहीं बन पाती: मोदी

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर एम्स, फर्टिलाइजर कारखाने और आईसीएमआर के जांच केंद्र का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक सभा को संबोधित भी किया। लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि 5 साल पहले मैं गोरखपुर में एम्स और खाद कारखाने का […]
जब नेक नियत से काम होता है, तो आपदाएं भी अवरोध नहीं बन पाती: मोदी

You May Like