पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग की जाएः मुख्य सचिव

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी एवं मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए। उन्होंने पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव डॉ. सन्धु ने अगले एक-दो दिनों में पोर्टल तैयार कर इसकी नियमित रूप से पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी पोर्टल पर उसी दिन अपलोड कर सम्बन्धित को भी उसी दिन प्रेषित कर दिए जाएं, ताकि निर्णयों की जानकारी के अभाव में कोई कार्य बाधित न हो। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में लगी मशीनरी हेतु सभी आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की लिस्ट तैयार करते हुए उनकी उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए, ताकि स्पेयर पार्ट्स के अभाव में कार्य बाधित न हो। उन्होंने शीघ्र अतिशीघ्र आवश्यक अनुमोदन समितियों की बैठक कराए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों में गति के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। कार्यों में तेजी लाने के लिए जो कार्य समानांतर किए जा सकते हैं, कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यां में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के साथ बैठकों में आने के निर्देश दिए, ताकि शीघ्र निर्णय लिए जा सकें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, अरविन्द सिंह ह्यांकी, दिलीप जावलकर एवं आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन सहित सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्नत से कम नहीं चैकोरी है का नजारा

देहरादून। हिमालय के हृदय स्थल में बसा उत्तराखंड का चैकोरी प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। चैकोरी उन खास स्थानों में से एक है जहां प्रकृति प्रेमी अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदल सकते हैं। विशाल हिमालय की अद्भुत पहाड़ियों और वनस्पतियों से घिरा कुमाऊं का यह […]
जन्नत से कम नहीं चैकोरी है का नजारा

You May Like