नगालैंड गोलीबारीः असम-नगालैंड सीमा पर काले झंडों की मांग

News Hindi Samachar

नामटोला। असम के सीमावर्ती नामटोला कस्बे में वैसे तो किसी आम दिन जैसी ही स्थिति है लेकिन मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों पर काले झंडे लहरा रहे हैं। क्रिसमस की खुशी अनिश्चितता की भेंट चढ़ चुकी है और दुकानदारों के शोर-शराबों की जगह बस काना-फूसी देखने को मिल रही है। असम के चराइदेव जिले में नामटोला की छोटी बस्ती नगालैंड में प्रवेश की आखिरी बिंदु है। इस जगह पर छाई शांति यहां से 50 किलोमीटर दूर एक हुई एक दुखद घटना का स्पष्ट संकेत देती है।

किराने की दुकान चलाने वाले राणु डे कहते हैं, ‘‘महामारी की शुरुआत से ही कारोबार मंदा है। लेकिन गोलीबारी की घटना के बाद यह एक एकदम गिर गया।’’ गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य में मोन जिले के ओटिंग गांव में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में 13 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक अन्य व्यक्ति और एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी। क्रिसमस से संबंधित वस्तुओं के खरीदार भले ही बहुत कम हों लेकिन अस्थायी दुकानों पर बिक रहे काले झंडे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। ओटिंग पीड़ितों की याद में एक सप्ताह तक चलने वाले शोक के तहत मंगलवार से नगालैंड के सभी निजी वाहनों पर काले झंडे फहरा रहे हैं और नामटोला के दुकानदार इन्हें बेचकर कमाई कर रहे हैं। होजाई जिले के लुमडिंग के रहनेवाले डे ने कहा, ‘‘मैंने बुधवार को कुछ झंडे बेचे। यह खुशी-खुशी करनेवाला सौदा नहीं है। लेकिन इससे जरूरत भर मेरी कमाई हो रही है और लोग झंडे खरीदना चाहते हैं।’’ वहीं अंतर-राज्यीय सीमा पार करने से पहले डे से काला झंडा खरीदनेवाले बाइक सवार व्यक्ति ने कहा, ‘‘बुधवार को झंडे की कीमत 10 रुपये थी लेकिन आज यह 20 रुपये हो गई।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका को उनके पैतृक गांव में दी गई श्रद्धांजलि

पौड़ी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के गांव सैंण में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के निधन के बाद गुरुवार को उनके पैतृक गांव में शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान आसपास के गांव से भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि […]
सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका को उनके पैतृक गांव में दी गई श्रद्धांजलि

You May Like