जीते जी जवान अपने गांव में पक्की सड़क नहीं देख सका, लेकिन शहादत के बाद पक्की सड़क जरूर मिलेगी

News Hindi Samachar

भोपाल। तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश ने अपने कई योद्धाओं को खो दिया। ब्क्ै जनरल बिपिन रावत के साथ इस हादसे में मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले जितेंद्र की भी मौत हुई। हालांकि जितेंद्र जीते जी अपने गांव में पक्की सड़क तो नहीं देख पाए, लेकिन उन्हें श्रद्धांजलि देने आ रहे नेताओं को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने सड़कें बनवानी शुरू कर दी है।

दरअसल बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों में एक जवान सीहोर के थे। गुरुवार को सीहोर के धामंदा गांव में जितेंद्र कुमार के घर पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा। यहां जब घरवालों से बात करके जब पत्रकार वहां से निकल रहे थे तब उन्होंने देखा कि अचानक गांव की सड़कों का समतलीकरण शुरू हो गया है।

जिसके बाद पत्रकारों ने इस संबंध में ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने बताया कि इससे पहले कभी सड़क का काम नहीं हुआ है। सड़क की न ही कोई टेंडर पास हुई है न ठेका अलॉट हुआ। जितेंद्र कुमार के शहीद होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी जल्दीबाजी में सड़क मरम्मत करने में जुट गए हैं। आज इसी सड़क से शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया जाएगा। जितेंद्र को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के भी आने की संभावना है इसीलिए सड़क को ठीक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

378 दिन लंबा चला आंदोलन हुआ खत्म, मौसम की मार सहने वाले टेंट हटने लगे

नयी दिल्ली। 378 दिन चला किसान आंदोलन स्थगित हो गया लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा हर महीने समीक्षा बैठक करेगा। 11 दिसंबर से किसान अपने घरों की तरफ लौटेंगे। 15 दिसंबर को एसकेएम की फिर से बैठक होगी। ठंड, गर्मी और भीषण बारिश का सामने करने वाले टेंट अब आंदोलनस्थल से […]
378 दिन लंबा चला आंदोलन हुआ खत्म, मौसम की मार सहने वाले टेंट हटने लगे

You May Like