बाइक और कार रैली के साथ हुआ तेजस्वी का राजधानी दून में स्वागत

News Hindi Samachar

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी आज दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। ेतेजस्वी जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगत किया। जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाऊस रोड शो यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाजयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचे। इस दौरान शहर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हुजूम सा उमड़ पड़ा और झंडे बैनर हाथों में लिए हुए कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। बताया जा रहा है कि रोड शो में 2000 बाइक और 1000 कार रैली में शामिल थी। इस दौरान तेजस्वी सूर्या युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

नई टिहरी में ’जनसंवाद’-आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका परिषद हॉल, नई टिहरी में आयोजित ’जनसंवाद’-आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकासखण्डों के कुल 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एन०आर०एल०एम०, स्वयं सहायता समूहों में कार्यों एवं […]
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

You May Like