भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी: प्रभुनाथ चैहान

News Hindi Samachar

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जनपद में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज नाहरपुर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष के.बी.सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चैहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चैहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है।

भाजपा सरकार में पिछड़े समाज के उत्थान एवं विकास के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पिछड़ी जातियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछड़े वर्ग की सर्वाधिक जातियां भाजपा को समर्थन कर रही हैं और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में हम पिछड़ी जातियों के समर्थन से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि पिछड़ों का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम एवं जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘‘सबका साथ सबका विकास‘‘ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आम जनमानस की खुशहाली गरीब,मजदूर,नौजवान,महिला, किसान सभी के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा सरकार तत्पर है। सम्मेलन का संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रकाश यादव ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक जी एम सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है। पंजाब और कुछ अन्य जगहों पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डालने (लिंचिंग) की हालिया घटनाओं की के संदर्भ में उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल […]
2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था: राहुल गांधी

You May Like