स्पीकर अग्रवाल ने की प्राकृतिक गैस लाइन की प्रगति की समीक्षा

News Hindi Samachar

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गेल गैस लिमिटेड कंपनी के माध्यम से बिछाई जा रही प्राकृतिक गैस लाइन की प्रगति के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक बैठक के दौरान गेल गैस लिमिटेड के अधिकारियों से जानकारी ली गई।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ऋषिकेश में लगभग 20 किलोमीटर स्टील पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है जिसमें वर्तमान में 6.30 किलोमीटर स्टील पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। अधिकारी द्वारा बताया गया कि ऋषिकेश में एक सीएनजी स्टेशन प्रारंभ कर दिया गया है एवं एक स्टेशन पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैद्यऋषिकेश में लगभग 20 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे जिस संबंध में रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यवाही गतिमान हैद्यवही इंडस्ट्री एवं होटल को भी प्राकृतिक गैस सप्लाई दी जाएगी।
गेल गैस कंपनी के अधिकारी द्वारा बताया गया कि देहरादून जिले में लगभग 1600 करोड़ की लागत से 3 लाख कनेक्शन दिए जाने की योजना है जिसमें 50 सीएनजी स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे हैंद्य पहले चरण में जिले के चकराता, देहरादून, डोईवाला, कालसी, ऋषिकेश, विकासनगर और त्यूणी जैसे सात क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध कराने की योजना है।अवगत करा दें कि ऋषिकेश में प्राकृतिक गैस लाइन बिछाने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तत्कालीन प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बात की गई थीद्य जिसका कि केंद्रीय मंत्री द्वारा संज्ञान लिया गया था। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने गेल कंपनी के अधिकारियों को ऋषिकेश में शीघ्र ही प्राकृतिक गैस पाइप लाइन बिछाकर लोगों को गैस कनेक्शन आवंटित करने की बात कहीद्य इस अवसर पर गेल गैस कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर मनीष गोयल एवं प्रोजेक्ट मैनेजर कंचन सिंह बंगारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको सतपाल महाराज जैसा विराट नेतृत्व मिलाः सुबोध

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर जोरदार स्वागत सतपुली। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के सतपुली पहुंचने पर बुद्धवार को चैबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस […]
आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको सतपाल महाराज जैसा विराट नेतृत्व मिलाः सुबोध

You May Like