होमगाड्र्स हवलदार प्रशिक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती शुरू कराओ सरकारः नेगी

News Hindi Samachar

विकासनगरे। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते होमगाड्र्स कर्मियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि ढांचे में रिक्तियों के बावजूद भी कई वर्षों से भर्ती नहीं की गई, जिस कारण कर्मियों की पदोन्नति भी प्रभावित हो रही है एवं उनमें निराशा की भावना घर कर गई है। नेगी ने कहा कि ढांचे में विद्यमान प्लाटून कमांडर के 32 पदों के सापेक्ष मात्र 20 तैनात हैं, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 13 पदों के सापेक्ष मात्र 4 तथा हवलदार प्रशिक्षकों के 39 पदों के सापेक्ष मात्र 19 कार्यरत हैं। नेगी ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में भी बहुत तेजी लाने की जरूरत है, जिससे कर्मियों को लाभ मिल सके द्य इसके अतिरिक्त होमगाड्र्स एवं नागरिक सुरक्षा के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन की भी दरकार है। मोर्चा ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने व पदोन्नति की कार्रवाई त्वरित गति से कराने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में-मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व दिलबाग सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी आत्म बलिदान की चेतावनी

देहरादूने। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध निरस्त कराने की मांग को लेकर पिछले 30 दिन से अस्पताल परिसर में आंदोलन कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आत्म बलिदान की चेतावनी दी है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने इस बात को लेकर खासा आक्रोश […]
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी आत्म बलिदान की चेतावनी

You May Like