चुनाव के ऐन समय कांग्रेस की अंर्तकलह को भुनाने में जुटी भाजपा

News Hindi Samachar

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली दरबार में बैठे हुए हैं। कांग्रेस की इस अंतर्कलह को बीजेपी भुनाने में जुटी है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस उत्तराखंड का कभी भी भला नहीं कर सकती है, कांग्रेस गिरोहों और गुटों की पार्टी है। जो पार्टी अपना नेता नहीं बना सकी है, वह उत्तराखंड और देश को क्या संभालेंगी।

सुरेश भट्ट ने कहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। कोई हरीश गुट है, तो कोई प्रीतम गुट, तो कोई प्रभारी गुट. कांग्रेस इस समय डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेसी अपनी पार्टी तक को नहीं संभाल पा रही है। इनको देश और प्रदेश से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी पहले अपने नेताओं को संभालें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ख्वाब देख रही है कि 2022 में सत्ता परिवर्तन करेंगे, लेकिन उनके ख्वाब कभी पूरे नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति करने वाली पार्टी है और आपसी राजनीति करने के लिए केवल सत्ता में आती है और जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस भवन में बवालः प्रदेश महामंत्री की जमकर पिटाई

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के अंदर इन दिनों सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के अंदर गुटबाजी लगातार उभर कर सामने आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस में अभी हरीश रावत के ट्वीट का बवाल थमा भी नहीं था कि अब एक और नया बवाल सामने आ खड़ा हुआ […]
कांग्रेस भवन में बवालः प्रदेश महामंत्री की जमकर पिटाई

You May Like