पीएम ने लोगों की उम्मीदों को किया पूरा: अमित शाह

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि आज हम सुशासन सप्ताह मनाने के लिए 25 दिसंबर के दिन एकत्र हुए हैं। आज के दिन के साथ 2 ऐसी विभूतियों की स्मृति जुड़ी है जिन्होंने देश के विकास और देश की आजादी के लिए और देश को एक नई दिशा दिखाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने आजादी से पहले इस देश की गौरवमयी विरासत को दुनिया के सामने रखने का काम किया। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की, भारतीय परंपरा के आधार पर नई और आधुनिक शिक्षा पद्धति कैसी हो सकती है, इसका एक आदर्श खड़ा करने का काम किया।

अमित शाह ने कहा कि आधुनिक भारत में सुशासन शब्द जिन्होंने सही अर्थ में जमीन पर उतारने का काम किया ऐसे हमारे अटल जी का भी जन्मदिन है और अटल जी ने एक विचारधारा को लेकर अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह मनाने का जो निर्णय देश के प्रधानमंत्री जी ने किया और आजादी के अमृत महोत्सव में किया, इससे सुशासन का कॉन्सेप्ट दिल्ली से निकल कर, राज्यों की राजधानी से निकल कर गांवों तक पहुंचाने का काम हुआ है। शाह ने कहा कि 70 साल में हमारे लोकतांत्रिक सिस्टम से लोगों का भरोसा उठता जा रहा था क्योंघ्कि लोकतंत्र के सुफल तभी लोगों तक पहुंचते हैं जब स्वराज को सुराज में परिवर्तित करें। नरेंद्र मोदी ने लोगों की स्वराज को सुराज में बदलने की अपेक्षा को जमीन पर उतारने का काम किया।

शाह ने कहा कि लोगों की सुशासन से अपेक्षा है कि जो विकास का मॉडल हो वो सर्वस्पर्शी हो, सर्वसमावेशक हो। देश का कोई क्षेत्र ऐसा न हो जिसमें विकास का स्पर्श न होता हो और समाज का कोई व्यक्ति ऐसा न हो, जिसका विकास के मॉडल में समावेश न होता हो। उन्होंने कहा कि पहले विकास की एक अलग व्याख्या थी, ढेर सारे द्वंद चलते थे। नरेन्द्र मोदी सरकार ने इन सारे द्वंदों को समाप्त कर दिया। एक ही सरकार के 7 साल के कालखंड में कृषि का भी विकास हुआ है, औद्योगिक विकास भी हुआ है, गांवों में भी विकास हुआ है और शहरों में भी विकास हो रहा है, देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई हैं और पूरे विश्व के साथ हमने संबंध भी अच्छे किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने विशेष दान अभियान की शुरुआत की, प्रधानमंत्री मोदी ने दिए एक हजार रुपये

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक विशेष दान अभियान आरंभ किया, जिसका लक्ष्य अपने सदस्यों व अन्य लोगों के छोटे-छोटे योगदानों से धन इकट्ठा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई […]
भाजपा ने विशेष दान अभियान की शुरुआत की, प्रधानमंत्री मोदी ने दिए एक हजार रुपये

You May Like