खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद को किया गया समर्पित

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदल दिया है। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट किया कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!
वहीं अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले। 67 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 533 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 24352 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई […]
प्रदेश में 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

You May Like