लोनिवि मंत्री ने की 119.76 लाख की सड़कों का किया शिलान्यास

News Hindi Samachar

सतपाल महाराज ने बरसुण्ड देवता से की उत्तराखंड के चंहुमुखी विकास की प्रार्थना

पोखडा (पौडी)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 1 करोड़ 19 लाख 76 हजार की सड़कों का शिलान्यास किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पोखडा के अंतर्गत 4 किलोमीटर लम्बे कुण्जखाल-बरसुण्ड देवता मोटर मार्ग लागत 109.76 लाख और 10 लाख की धनराशि से बनने वाले बडोलगांव से कोलाखाल-जजेडी मोटर मार्ग मोटर मार्ग का शिलान्यास का शिलान्यास किया।

शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मैं बोलते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने बरसुण्ड देवता से प्रार्थना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का चैमुंखी विकास हो इसी उद्देश्य को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी प्रसन्नता का दिन है कि बड़े लंबे लंबे संघर्ष के बाद इस मोटर मार्ग का शिलान्यास करने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से विकास के लिए जूझता रहा है।पहले यह विधानसभा क्षेत्र पौडी का अंतिम छोर हुआ करता था, इसलिए यहां किसी का ध्यान नहीं गया।

श्री महाराज ने कहा कि कोलागाड के बहुत से मेधावी लोग दिल्ली में ऊंचे पदों पर हैं। पहले किसी को भी इस क्षेत्र की अधिक जानकारी नहीं थी। जब अमृता रावत जी मंत्री बनी तो हमें यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, क्षेत्र के पिछड़ेपन का पता चला। तभी से क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हम लगातार प्रयासरत रहे हैं। श्री महाराज ने कहा कि वह बहुत छोटे थे जब वह एक बार अपनी नानी के यहां नैलगांव आए। उन्हें पता चला कि गांव में सड़क आ रही है लेकिन उस समय बहुत से लोगों ने सड़क का विरोध किया था। लोगों को भय था कि यदि उनके पुंगडे (खेत) चले जाएंगे तो वह खाएंगे क्या? लेकिन जैसे जैसे लोगों को सड़क के महत्व का पता चला उन्होने सड़क के लिए आवाज उठानी शुरू की। फिर वन विभाग की वजह से सड़क का निर्माण अधर में लटका रहा। लेकिन आज प्रसन्नता है कि इस सड़क का शिलान्यास मेरे द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुहाना लेत्का ने जीता मिस नॉर्थ इंडिया, वहीं प्रतीक्षा ने जीता मिसेज उत्तराखंड का खिताब

हिमालयन बज ने मिस नॉर्थ इंडिया 2021 और मिसेज उत्तराखंड 2021 के ग्रैंड फिनाले की करि मेजबानी देहरादून। हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिसेज उत्तराखंड और मिस नॉर्थ इंडिया 2021 का ग्रैंड फिनाले आज अशोका स्पा एंड रिसॉर्ट्स में आयोजित किया गया। शिमला की सुहाना लेतका ने मिस नॉर्थ इंडिया 2021 […]
सुहाना लेत्का ने जीता मिस नॉर्थ इंडिया, वहीं प्रतीक्षा ने जीता मिसेज उत्तराखंड का खिताब

You May Like