सभी के साथ मिलकर कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने का प्रयास करेंगेः बोम्मई

News Hindi Samachar

हुबली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि वह अन्य नेताओं के साथ मिलकर 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में वापस लाने का प्रयास करेंगे। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के कार्यकारिणी के सदस्यों और राष्ट्रीय नेतृत्व से समर्थन मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। ऐसा बताय जा रहा है कि हुबली में मंगलवार को शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी तथा कई नेताओं ने बोम्मई के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और पार्टी के उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी, जो तमाम तरह की अफवाह फैलाने में शामिल हैं।

बोम्मई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व, राज्य इकाई के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों का हमारी सरकार में विश्वास जताने और हमें आगे बढ़ने के लिहाज से प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह, अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करने, और संगठित करने, पार्टी तथा सरकार के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने, राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और आगामी चुनाव को लेकर नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे। कुछ लोगों के विरोध के बावजूद आलाकमान से समर्थन मिलने के एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘आलाकमान शुरू से ही बहुत स्पष्ट रहा है। वही स्पष्टता यहां अरुण सिंह ने व्यक्त की है। यह एक प्रकार की पुनः पुष्टि है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने 7162.29 लाख की 17 योजनाओं का किया शिलान्यास

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर, खटीमा में चकरपुर स्टेडियम का भूमि पूजन एवं 7162.29 लाख की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। चकरपुर, खटीमा में 489.77 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में चंदेली ग्राम समूह पेयजल योजना, 332.26 लाख की जंगल जोगीठर ग्राम समूह पेयजल योजना, […]
सीएम ने 7162.29 लाख की 17 योजनाओं का किया शिलान्यास

You May Like