पीयूष जैन का सपा से कोई लेना देना नहीं, भाजपा को सौहार्द की सुगंध पसंद नहींः अखिलेश यादव

News Hindi Samachar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नफरत के दुर्गंध फैलाने वाले हैं। यह लोग सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे। इसीलिए जानबूझकर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुख इस बात की है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली वाले तक कन्नौज की पहचान को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मैं पहले दिन से कह रहा हूं जिस जगह पर छापा मारा गया है, उससे समाजवादी पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिस पर छापा पहली बार पड़ा उससे भाजपा और भाजपा के लोगों का संबंध है। ऐसे में भाजपा बताए कि इतने बड़े पैमाने पर पैसा कैसे निकला। भाजपा ने बताया था कि नोटबंदी के बाद कालाधन नहीं आएगा, इस तरह के कोई पैसा एकत्रित नहीं कर पाएगा। ऐसे में इनकी बड़ी-बड़ी योजनाएं फेल हो गई। उन्होंने कहा कि अपनी गलती को छिपाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां पर छापा मारा है। मैं बता दूं कि भाजपा के लोग नफरत फैलाने वाले लोग हैं।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत इत्र व्यापारियों और कुछ अन्य से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कन्नौज, कानपुर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, सूरत, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। करीब 20 परिसरों में यह कार्रवाई की गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ घ्घ्पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई में लगे नितेश राणे की गुमशुदगी वाले पोस्टर, ढूढ़ने वाले को इनाम में मिलेगी 1 मुर्गी

मुंबई। राणे परिवार और शिवसेना के बीच अदावत वैसे तो बरसो पुरानी है। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र और बीजेपी के विधायक नीतेश राणे इन दिनों सुर्खियों में है। खबरों में आने की वजह मुंबई के इलाके में लगाए गए पोस्टर हैं। जिसमें उनकी गुमशुदगी की बात […]
मुंबई में लगे नितेश राणे की गुमशुदगी वाले पोस्टर, ढूढ़ने वाले को इनाम में मिलेगी 1 मुर्गी

You May Like