15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का सीएम ने किया शुभारम्भ

News Hindi Samachar

सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेस कोर्स, देहरादून से किया गया शुभारम्भ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेस कोर्स, देहरादून में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष कुमारी आरना एवं कुमारी प्रथा का टीकाकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स में रंगाई, पुताई के कार्यों के लिए 25 लाख रूपये दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप ही सबको सुरक्षा का कवच मिला है। देश में कोविड की जब पहली लहर आयी, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इससे बचाव के लिए अनेक अनुसंधान किये। भारत में कोविड से बचाव के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन निर्मित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कोविड टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया है। कोरोना के शुरूआती चरण में इससे बचाव के लिए सीमित संसाधन थे। कोरोना से बचाव के लिए तेजी से सभी संसाधन जुटाये गये। आज कोविड से बचाव के लिए देश के पास पर्याप्त संसाधन हैं। भारत दूसरे देशों को भी कोविड वैक्सीन एवं अन्य उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उत्तराखण्ड में भी सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्र में उपलब्ध हैं। कोरोना की वजह से अनेक लोगों के कार्य प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद दी है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति यूनिट 05 किलो राशन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में भी एन.एफ.एस.ए कार्ड धारकों को 10-10 किलो गेंहू एवं चावल दिया जा रहा है, जो इस पूरे वित्तीय वर्ष में दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैट में टाइम इंस्टीट्यूट के 15 छात्रों ने हासिल किया 90 प्लस से ज्यादा स्कोर

देहरादून, आजखबर। कॉमन एडमिशन टेस्ट कैट के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। इस वर्ष कैट में टाइम इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी परचम लहराते हुए यहाँ के 15 छात्रों ने 90 प्लस पर्सेंटाइल से ज्यादा स्कोर के साथ सफलता हासिल की। संजना गोस्वामी ने 98.99 पर्सेंटाइल, समृद्धि गुसाईं ने […]
कैट में टाइम इंस्टीट्यूट के 15 छात्रों ने हासिल किया 90 प्लस से ज्यादा स्कोर

You May Like