भारी बर्फबारी के बीच सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है पूरी कश्मीर घाटी

News Hindi Samachar

श्रीनगर। कश्मीर के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार से बर्फबारी जारी है जिसके चलते जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। कुछ जगह मध्यम तो कई जगह भारी बर्फबारी की खबरों के बीच प्रशासन ने भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में चेतावनी भी जारी की है। श्रीनगर में तो शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी देख सबके चेहरे खिल गये। लोग इसका आनंद भी ले रहे हैं लेकिन साथ ही प्रशासन से मांग भी कर रहे हैं कि सड़कों से बर्फ जल्द से जल्द हटाई जाये ताकि आवागमन में असुविधा नहीं हो और बिजली कटौती नहीं की जाये। प्रभासाक्षी संवाददाता से बातचीत में श्रीनगर के लोगों ने कहा कि पर्यटकों को यहां के मौसम का आनंद लेने के लिए आना चाहिए।

हम आपको बता दें कि बर्फबारी के चलते श्रीनगर में शुक्रवार दोपहर बाद से कई उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार से मौसम में सुधार की उम्मीद है। इस बीच, घाटी के पर्वतीय जिलों और चिनाब क्षेत्र में रह रहे लोगों को अनावश्यक जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी गई है। बर्फबारी के इस मौसम में वैसे तो अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं लेकिन जब बात हमारी सेना के जाबांज जवानों की आती है तो वह भारी बर्फबारी के बीच भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूरी तल्लीनता से लगे हुए हैं। भारतीय सेना के जवान भारी बर्फबारी के बीच भी नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम स्थान पर चारों ओर निगरानी रखने के लिए सैनिक स्नो स्कूटर का भी उपयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7 चरणों में होंगे यूपी के चुनाव, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड में 1 फेज में मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही इन पांचों राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गया। पांचों राज्यों के चुनाव 7 फेज में […]
7 चरणों में होंगे यूपी के चुनाव, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड में 1 फेज में मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

You May Like