पंजाब को चुनौतियों से निपटने वाले मुख्यमंत्री की जरूरत: मनीष तिवारी

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सीमावर्ती प्रदेश को ऐसे नेता की जरूरत है जो चुनौतियों से निपट सके और कड़े फैसले कर सके। तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो चुनौतियों से निपट सके और कड़े फैसले करने की क्षमता रखता हो।

पंजाब को गंभीर लोगों की जरूरत है जिनकी राजनीति ‘सोशल इंजीनियरिंग’, मनोरंजन, मुफ्त की रेवड़ी बांटने वाली नहीं हो।’’ पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य तिवारी ने एक खबर भी साझा की जिसमें कहा गया है कि चन्नी ने संकेत दिया है कि वह बहुत लोकप्रिय हैं।

तिवारी कांग्रेस के उस ‘जी 23’ समूह में शामिल हैं जिसने साल 2020 में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन और सक्रिय अध्यक्ष की मांग की थी। पार्टी के कई नेताओं ने इसे शीर्ष नेतृत्व को चुनौती दिए जाने के तौर पर लिया था। उधर, पंजाब में मुख्यमंत्री पद के आकांक्षी माने जा रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस आलाकमान नहीं, बल्कि जनता मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को कांटे की टक्कर देगी कांग्रेस! चुनावी पॉलिसी मे किया बदलाव, ऐसा होगा नेशलन पार्टी नया अंदाज

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए निर्वाजन आयोग से चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी। राजनीतिक पार्टियां वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार पर जोर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार किया जा रहा हैं। इस समय लोगों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया […]
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को कांटे की टक्कर देगी कांग्रेस! चुनावी पॉलिसी मे किया बदलाव, ऐसा होगा नेशलन पार्टी नया अंदाज

You May Like