सुनिश्चित करें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत दर्ज हो: जय राम

News Hindi Samachar

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कसुम्पटी भाजपा मंडल के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत दर्ज हो। उन्होंने कहा कि यह तभी सम्भव है जब आज से ही हम सभी लोग पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य करना शुरू करेंगे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में कसुम्पटी मंडल में कम से कम दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी मंडल शहरी क्षेत्र है इसलिए कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल पदाधिकारी अपने संबंधित मंडल में चुनावों के दौरान पार्टी की जीत सुनिश्चत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ सम्पर्क बनाए रखना चाहिए तभी पार्टी मजबूत होगी और जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके, लेकिन आज पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और समर्पण भाव के कारण भाजपा ने प्रदेश के हर कोने में अपने जनाधार को बढ़ाया है।

मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कसुम्पटी मंडल ने लोगों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मंडल की 36 पंचायतों में से भाजपा के 22 प्रधान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर हिंदू 3 बच्चे पैदा करे, आबादी कम होने से हो सकता अस्तिव का संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हर हिंदू के घर 2 से 3 बच्चे होने चाहिए। उन्होंने चिंता जताई है कि अगर आबादी कम होगी तो भविष्य में […]
हर हिंदू 3 बच्चे पैदा करे, आबादी कम होने से हो सकता अस्तिव का संकट

You May Like