विजन डॉक्यूमेंट बनाने को भाजपा लेगी समाज के विभिन्न वर्गों के सुझाव

News Hindi Samachar

देहरादून। भाजपा महानगर 15 जनवरी को महानगर के शिक्षा, विधि,चिकित्सा, आर्थिक क्षेत्र, सैन्य पृष्ठभूमि अन्य क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों से महानगर कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु बनाए जाने वाले विजन डॉक्यूमेंट हेतु सुझाव एकत्रित करेगी। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में महानगर के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प तथा मोर्चा की बैठक में तय किया गया कि 15 को महानगर की पांच विधानसभा सीटों में विगत कई दिनों से चलने वाले एलईडी वाहनों में रखी जन सुझाव पेटियांे के साथ ही महानगर के विभिन्न वर्गों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को कार्यालय पर कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आमंत्रित कर सुझाव लिए जाएंगे।

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के अनुसार कार्यक्रम में सभी विधायक तथा विधानसभाओं के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित रहेंगे। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल के अनुसार महानगर की पांचांे विधानसभा सीटों पर आई दावेदारों की सूची पर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई रायशुमारी को प्रदेश संगठन तक पैनल बनाने हेतु भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में चुनाव लड़ रहे किसान संगठनों से बनाई दूरी

नयी दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले किसान संगठन अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का हिस्सा नहीं होंगे। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले एसकेएम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि ये कृषि कानून निरस्त किए जा चुके हैं। एसकेएम ने […]
संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में चुनाव लड़ रहे किसान संगठनों से बनाई दूरी

You May Like